4-7-8 श्वसन क्या है?
यह साँस लेने का एक तरीका है, जिसमें साँस को देर तक रोकते हैं और उससे भी अधिक समय में छोड़ते हैं: 4 सेकंड तक नाक से साँस लें, 7 सेकंड रोकें, फिर 8 सेकंड तक मुँह से धीरे-धीरे ऐसे छोड़ें, मानो हल्के से फूँक मार रहे हों। बहुत से लोग इसे सोने से पहले बिस्तर पर करते हैं।
इसे कैसे करें
- आराम से लेट जाएँ या बैठ जाएँ।
- शुरू करें दबाएँ और वृत्त के फैलने के साथ नाक से धीरे-धीरे साँस लें।
- सात सेकंड तक साँस रोकें।
- वृत्त के सिकुड़ने के साथ मुँह से धीरे-धीरे साँस छोड़ें।
- शुरुआत में चार बार करना काफ़ी है; कुछ दिनों में धीरे-धीरे बढ़ाएँ।
अगर सात सेकंड तक साँस रोकना मुश्किल हो, तो शांत श्वसन आज़माएँ: 4 तक साँस लें और 6 तक छोड़ें, साँस रोकने की ज़रूरत नहीं।
ध्यान रखने योग्य बातें
- नाक से धीरे और शांत ढंग से साँस लें।
- आराम से बैठें या लेटें और कंधों को ढीला रखें।
- चक्कर आ रहे हैं? रुक जाएँ और सामान्य रूप से साँस लें।
- यह आराम के लिए किया जाने वाला अभ्यास है, इलाज नहीं। साँस लेने में दिक्कत हो या चिंता दूर न हो, तो डॉक्टर से मिलें।
मुफ़्त, आपके ब्राउज़र में
न डाउनलोड, न ऐप, न खाता। यह इसी पेज पर फ़ोन, टैबलेट या कंप्यूटर में चलता है, और आपकी सेटिंग्स आपके डिवाइस पर ही रहती हैं।
